रज्जुकी

Nishānt Omm (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:25, 14 अप्रैल 2023 का अवतरण (नूतन सामग्री और तथ्य जोड़ी गई। लेख का अद्यतन)

रज्जुकी प्राणी जगत् का एक संघ है जिसमें कशेरुकी और कई निकट रूप से सम्बन्धित अकशेरुकी शामिल हैं। सभी रज्जकियों में, उनके डिम्भ या वयस्क चरणों के दौरान, पांच प्राथमिक शारीरिक विशेषताएँ होती हैं, जो उन्हें अन्य सभी श्रेणियों से भिन्न करती हैं। इन पांच विशेषताओं में एक पृष्ठरज्जु, कोटर पृष्ठीय तन्त्रिका रज्जु, अधोग्रसनी खाँच या अवटु, ग्रसनीय क्लोम छिद्र और एक पश्च-गुदा पुच्छ शामिल हैं। "रज्जुकी" नाम इन विशेषताओं में से प्रथम से आता है, पृष्ठरज्जु, जो रज्जुकी संरचना और गति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रज्जुकी द्विपार्श्विक सममित, प्रगुहीय, बन्द परिसंचरण तन्त्र युक्त, और मध्यावयवी खण्डीभवन प्रदर्शित करते हैं।

रज्जुकी
रज्जुकी वैविध्य
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: प्राणी
संघ: रज्जुकी