नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी

नैशनल एरोनॉटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (अंग्रेज़ी: National Aeronautics and Space Administration, हिन्दी: राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबन्धन) या जिसे सङ्क्षेप में नासा (अंग्रेज़ी: NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अन्तरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए ज़िम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अन्तरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है।[5] 14 सितम्बर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अन्तरिक्ष यात्री अन्तरिक्ष में और दूर तक सफ़र करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अन्तरिक्ष अन्वेषण में एक नया क़दम साबित होंगे। नासा Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन [6][7][8] में वैज्ञानिक या अन्तरिक्ष यात्री बने Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन

नासा
NASA

National Aeronautics and Space Administration
नैशनल एरोनॉटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबन्धन
नासा का चिह्न नारा: फ़ॉर द़ बॅनॆफ़िट ऑफ़ ऑल (अंग्रेज़ी: For the Benefit of All, हिन्दी: सर्वलाभ हेतु)[1]
नासा का चिह्न
नारा: फ़ॉर द़ बॅनॆफ़िट ऑफ़ ऑल (अंग्रेज़ी: For the Benefit of All, हिन्दी: सर्वलाभ हेतु)[1]
संस्था अवलोकन
स्थापना जुलाई 29, 1958; 66 वर्ष पूर्व (1958-07-29)
पूर्ववर्ती संस्थाएं एन.ए.सी.ए. (1915–1958)[2]
अधिकार क्षेत्र अमेरिकी सरकार
मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी.
कर्मचारी 18,800+[3]
वार्षिक बजट US$17.8 billion (FY 2012)[4]
संस्था कार्यपालकगण चार्ल्स बोल्डेन, प्रबन्धक
 
लोरी गार्वर, डेप्युटी प्रबन्धक
वेबसाइट
nasa.gov

नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एण्ड स्पेस अधिनियम के अन्तर्गत 29 जुलाई 1958 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था [9] नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनएसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1958 से कार्य करना शुरू किया।[10][11] तब से आज तक अमेरिकी अन्तरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा सञ्चालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अन्तरिक्ष स्टेशन और बाद में अन्तरिक्ष शटल शामिल है।[12]

वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है, चाँद पर फिर से मानव को भेजने के लिये आर्टेमिस कार्यक्रम चला रही है, और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है।


  1. Lale Tayla and Figen Bingul (2007). "NASA stands "for the benefit of all."—Interview with NASA's Dr. Süleyman Gokoglu". The Light Millennium. मूल से 12 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 29, 2054. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. U.S. Centennial of Flight Commission, NACA Archived 2008-04-30 at the वेबैक मशीन. Centennialofflight.gov. Retrieved on 3 नवंबर 2011.
  3. "NASA workforce profile". NASA. जनवरी 11, 2011. मूल से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 17, 2011.
  4. Teitel, Amy (2 दिसंबर 2011). "A Mixed Bag for NASA's 2012 Budget". DiscoveryNews. मूल से 14 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2012.
  5. "What Does NASA Do?". NASA. 2005. मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 29, 2007.
  6. Release:11-301, NASA (सितंबर 14, 2011). "NASA Announces Design For New Deep Space Exploration System". NASA. मूल से 21 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 14, 2011.
  7. VideoLibrary, C-Span (सितंबर 14, 2011). "Press Conference on the Future of NASA Space Program". c-span.org. मूल से 8 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 14, 2011.
  8. NewYorkTimes, The (सितंबर 14, 2011). "NASA Unveils New Rocket Design". nytimes.com. मूल से 8 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 14, 2011.</refgfghwal eka/latsbkya khabkiua>
  9. नवभारत टाइम्स. "नासा ने लगाया पता, किस मौसम में कैसा रहता है मङ्गल का वातावरण". मूल से 18 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मई 2016.
  10. NASA (2005). "The National Aeronautics and Space Act". NASA. मूल से 23 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 29, 2007.
  11. Lucas, William R. (1989-07). From naca to nasa. NASA. पपृ॰ 32–33. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-16-004259-1. मूल से 7 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 27, 2009. |author= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  12. "As ISRO Works on Human Spaceflight, a Glimpse of Its Challenges From 45 Years Ago". मूल से 31 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 दिसंबर 2018.