एच. आर. विश्वास
पठन सेटिंग्स
एच. आर. विश्वास | |
---|---|
पेशा | साहित्यकार |
भाषा | संस्कृत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
काल | आधुनिक काल |
एच. आर. विश्वास संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। इनका जन्म कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले के शृंगेरी में हुआ और अब वह मैंगलुरु में रहते हैं।
कार्य और पुरस्कार
[संपादित करें]विश्वास संस्कृत पत्रिका सम्भाषण संदेश के संपादक रहे हैं। इन्होंने कर्नाटक सरकार के कक्षा ५ से ७ तक के लिए संस्कृत पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम समिति में कार्य किया है। वे संस्कृत भारती के प्रकाशन प्रमुख रहे है। [1] उन्होंने एस. एल. भैरप्प के कन्नड़ पुस्तक पर्व का भी अनुवाद किया है।[2]
२०१० में इन्हे उपन्यास आवरणम् के लिये साहित्य अकादमी का संस्कृत अनुवाद पुरस्कार मिला। ये उपन्यास एस. एल. भैरप्प के कन्नड आवरण का अनुवाद है।[3]
२०१३ में इन्हे नाटक मार्जालस्य मुखं दृष्टम् के लिये साहित्य अकादमी का संस्कृत बाल साहित्य पुरस्कार मिला।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Dr.Vishwas gets Sahitya Academy Award". २२ फ़रवरी २०११. मूल से 3 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितंबर २०१७.
- ↑ "Translation is challenging work, say writers". द हिन्दू. १९ नवंबर २०१२. मूल से 28 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितंबर २०१७.
- ↑ "अकादमी अनुवाद पुरस्कार (१९८९-२०१६)". साहित्य अकादमी. १९ जुलाई २०१७. मूल से 4 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितम्बर २०१७.
- ↑ "बाल साहित्य पुरस्कार (2010-2016)". साहित्य अकादमी. १९ जुलाई २०१७. मूल से 2 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितम्बर २०१७.